खबर है झारखंड के धनबाद जिले से जहां पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 21 मार्च 2023 मंगलवार को जनता मजदूर संघ के द्वारा झरिया के बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू दुर्गा मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वर्गीय नीरज सिंह के चाहने वाले कोयलांचल के कोने कोने से हजारों की संख्या में आये मजदूर व कांग्रेस पार्टी और पार्टियों के नेताओ ने स्वर्गीय नीरज सिंह और उनके साथ गोलीकांड में जान गवाने वाले स्वर्गीय अशोक यादव, स्वर्गीय मुन्ना तिवारी स्वर्गीय घलटु महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जनता मजदूर संघ के वरीय नेता,कांग्रेस पार्टी बड़े नेतागण एवं अन्य पार्टियों के नेताओ और भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे, स्वर्गीय नीरज सिंह अमर रहे के नारे से गूंज उठा धनबाद, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि स्वर्गीय नीरज सिंह नीति सिद्धांतों पर जब यहां के नौजवान और दूसरे दल के भी लोग चलना शुरू कर दे तो धनबाद का विकास होने में कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। देखें झरिया से सिंधु कुमार की रिपोर्ट।

2023032116562161314361.mp4
20230321165845136816565.mp4