हंडिया में स्थित रामलीला मंच वार्ड नम्बर 12 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया आपको बता दें कि होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भावी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जेपी केसरवानी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम में होली गीत,फगुआ गीत और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू केशरवानी व संजय अग्रहरि ने किया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वी के सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि होली रंगों का और आपसी भाईचारे का त्यौहार है और सभी को एक दूसरे का सम्मान करते हुए होली का त्यौहार मनाना चाहिए बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है होली का पर्व होली के दिन सभी गीले शिकवे को भुलाकर दुश्मन को भी गले लगाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजेन्द्र पांडेय पूर्वजिला मंत्री, अर्चना शुक्ला चुनाव प्रभारी नगरपंचायत हंडिया, ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना,विजय नाथ पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष हंडिया, भावी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रतन चंद्र केशरवानी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखे हंडिया से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट

20230321150714826500725.mp4
20230321150735764536603.mp4