हिमाचल प्रदेश, जिला मंडी: प्रदेश के मंडी स्थित सुंदरनगर के चतरोखड़ी में पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। पेड़ की टहनियों से पांव फिसलने के चलते ये हादसा हुआ। मृतक लकड़ियां काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। पुलिस ने अब शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अस्पताल में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र दीवान चंद निवासी मचतरोखड़ी पेड़ पर चढ़कर उसकी छंटाई कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना पुलिस का दल ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। उन्होंने बताया इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
रत्न चन्द स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) फ़ास्ट न्यूज इंडिया 151049876
