EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पापमोचनी एकादशी के अवसर पर सूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    18 Mar 2023 22:57 PM



कासगंज। पापमोचनी एकादशी के अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया, परिक्रमा का शुभारम्भ ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा क्षेत्राधीश वराह मन्दिर में भगवान वराह का  पूजन कर व गंगा मैया की पूजा अर्चना कर किया गया, हाथों में केसरिया पताकाएं लिए व ललाट पर चन्दन लगाए श्रद्धालु  मृदंग, शंख, ढोल, मंजीरा बजाते हुए भगवान वराह व गंगा मैया का गुणगान करते चल रहे थे, परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाली प्रमुख तीर्थ योग तीर्थ,  सूर्यकुंड साकोटक तीर्थ, चंद्र कुंड,  प्राचीन भागीरथ गुफा, सीता रसोई,  करुआ देवता,  सिंगल वाले महाराज, महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक आदि स्थानों पर श्रद्धालु भक्तजनों ने  पूजन भजन कर सभी के कल्याण की कामना की,  वराह मन्दिर के सेवायत पं. नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि पापमोचनी एकादशी को शूकर क्षेत्र सोरों जी  की पंचकोसी परिक्रमा व्रत रखने से सभी पापों का समूल नाश होता है और व्यक्ति को सुख शांति एवं व्यक्ति के जीवन में सदैव समृद्धि होती है,  परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह धर्मप्रेमियों ने परिक्रमार्थियों को जलपान करा कर अपने को कृतार्थ किया, बाछरू देव, वन खंडेश्वर महादेव, भागीरथी गुफा पर धर्मप्रेमियों ने अल्पाहार वितरण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया , इस्कॉन कीर्तन मंडली ने भी आज परिक्रमा में सहभागिता कर हरे कृष्णा हरे राम नाम का संकीर्तन किया, इस अवसर पर  प्रमुख रुप से ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय, अतुल निर्भय, हिमांशु उपाध्याय, जयप्रकाश तिवारी, प्रशांत तिवारी, हरिओम पचौरी, आशीष भारद्वाज, प्रवीण वशिष्ठ,  शशांक दीक्षित , शिव वैन्देल, अनुज तिवारी  सहित आदि सैकड़ों दूरदराज के ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।



Subscriber

188626

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना