अहिरोरी/हरदोई-जनपद के बघौली ग्राम पंचायत में बीते 2 मार्च 2023 दिन गुरुवार को उपचुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें उक्त ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रहीं सीता देवी पत्नी रघुवीर पाल का लगभग 3 माह पूर्व लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया था। जिसको लेकर उपचुनाव कराया गया था।प्राप्त समाचार के मुताबिक मतगणना अधिकारियों ने बताया कि जनपद के बघौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद की सीट रिक्त थी। जिसको लेकर 2 प्रत्याशियों जमीला बेगम पत्नी शराफत अली तथा रागिनी पाल पत्नी महेंद्र पाल के बीच घमासान उपचुनाव बीते 2 मार्च 2023 दिन गुरुवार को हुआ था। जिसमें मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करके मतदान किया था। उक्त उपचुनाव में दो बूथ सिकंदरपुर तथा बघौली बनाए गए थे। सिकंदरपुर बूथ में 2688 मतों में 1550 तथा बघौली बूथ पर 3651 में से 1872 मतदाताओं ने मतदान किया था।कुल मिलाकर 3422 वोट पड़े थे।जिसकी मतगणना शनिवार दिनांक 4 मार्च 2023 को जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विकासखंड अहिरोरी के ब्लॉक परिसर में की गई। मतगणना अपने निर्धारित समय तक चलती रही। अंततः जमीला पत्नी शराफत अली 223 मतों से उप चुनाव की जीत को हासिल किया। वही निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं रागिनी पाल पत्नी महेंद्र पाल को हार का मुंह देखना पड़ा।वहीं जमीला बेगम के समर्थक जस्न मना रहे हैं।
पीयूष तिवारी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज हरदोई 151131881