बुलन्दशहर जहाँगीराबाद भईपुर दोराहे पर स्थित आरडीपीडी स्कूल में स्कूल के नन्ने मुन्ने बच्चो द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में अनेको प्रकार के दैनिक जीवन में उपयोग आने बाले महत्पूर्ण साधनों के मॉडल प्रस्तुत किये जिसमे स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में भूमंडल, सौरमण्डल पर्यावरण के साथ मानव जीवन से जुड़े अनेको प्रकार के साधनों पर मॉडल प्रस्तुत किये। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 के छात्र छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया गया। विज्ञान प्रदर्शनी पर स्कूल के अध्यापकों ने बताया की आज का युग विज्ञान का युग है बच्चो को किताबी ज्ञान के साथ प्रक्टिकल कराना उनके लिए ज्यादा जरूरी है जिसके आधार पर कक्षा 1 से कक्षा 8 के बच्चों द्वारा अनेको विज्ञान सम्बन्धी मॉडल प्रस्तुत किये है क्योंकि किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रक्टिकल कराने से बच्चो के लिए बिशेष अनुभव की प्राप्ति होती है। इसी उद्देश्य को लेकर आरडीपीडी स्कूल में बच्चो द्वारा विज्ञान के अनेको मॉडलों की प्रस्तुति पेश की गई है। देखे बुलन्दशहर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सुनील कुमार की रिपोर्ट
20230225173454167713113.mp4
20230225173504317667655.mp4
20230225173715416344843.mp4
2023022517372746321242.mp4
20230225173747242203256.mp4
