EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

मार्च 2023 महीने कौन सी राशियां हैं सबसे ज्यादा लकी पढ़े मासिक राशिफल
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0



अपने भविष्य की जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। हम सभी अपने आने वाले समय के बारे में सही जानकारी लेना चाहते हैं। अगर बात की जाए भविष्य की तो ज्योतिष आपको सही जानकारी दे सकता है। आपकी सेहत से लेकर नौकरी में आने वाले बदलावों और धन के क्षेत्र में होने वाले उतार-चढ़ावों  तक की जानकारी ज्योतिष से मिल सकती है। अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा पढ़े अपना मासिक राशिफल विस्तार से जरूर जानें। 

मेष राशि

मार्च के महीने में मेष राशि के लोगों को धन प्राप्त करने में समस्याएं हो सकती हैं। बेवजह खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातक  लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस माह के आपका वित्तीय मामले में मुकाबला कड़ा हो सकता है। इस महीने के मध्य में पहले भाव में शुक्र आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी सेहत के लिए ध्यान जरूर करें। आपकी पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आपके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। सप्तम भाव में केतु की उपस्थिति भी प्यार में कुछ भावनात्मक मुद्दों को जन्म दे सकती है। आप अगर प्रेम में हैं तो इस माह के मध्य में विवाह की योजना बना सकते हैं। 

वृषभ राशि

इस महीने आप अपने करियर से जुड़े कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। आप जो भी सोचेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारियों को इस माह के अंत में लाभ मिल सकता है। बुध और बृहस्पति की दृष्टि इन जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ प्रदान कर सकती है और जो लोग अटकलों में हैं उन्हें इस महीने के मध्य से लाभ मिल सकता है। महीने की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मार्च के मध्य में राशि स्वामी शुक्र की उपस्थिति के कारण आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। 

मिथुन राशि

यदि आप व्यवसाय कर रहे हैं, तो आप इस महीने के मध्य में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस महीने के मध्य में एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और यह साझेदारी आपके लिए लाभदायक हो सकती है। आपको महीने की शुरुआत में खर्च करना पड़ सकता है। आपको बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि मंगल की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है। खाने पीने पर विशेष ध्यान दें और व्यायाम करें। आपके लिए इस महीने लव लाइफ व मैरिड लाइफ मिली जुली साबित हो सकती है। 

कर्क राशि

मार्च महीने की शुरुआत में काम के दबाव की वजह से आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर सकते हैं। आपके लिए यह महीना वित्तीय मामले में मिलाजुला रहेगा।स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही न करें। इसके अलावा, शादी की योजना बनाने वाले जातकों के लिए अच्छे योग नहीं हैं। जो लोग प्यार में हैं वो शादी की योजना बनाएंगे। कर्क राशि में जन्म लेने वाले जातकों को इस महीने के दौरान अष्टम भाव में शनि की प्रतिकूल स्थिति के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां बनाए रखने के लिए आपसी समझ बनाए रखें।

सिंह राशि

आपको करियर के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। महीने की शुरुआत में नौकरी में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। करियर में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी काम में बाधा उत्पन्न करेंगे। इस महीने के दौरान धन का प्रबंधन और संचय करने की स्थिति में नहीं होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपका समय कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। जिससे आपके लिए अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखना आवश्यक है, इसलिए आपको खुद को व्यस्त रखने और खुश रहने के लिए योग करना होगा। 

कन्या राशि

आपको नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि शनि छठे भाव में और बृहस्पति सप्तम भाव में स्थित है। कुल मिलाकर आपको करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वित्तीय मामले के दौरान महीने की शुरुआत में ही बढ़ते हुए खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय में हैं तो यह महीना आपके लिए फलदायी नहीं होगा। प्रेम संबंध रखने वाले जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। 

तुला राशि

इस महीने की शुरुआत में आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं महीने के मध्य में अपने करियर में ध्यान रखने की आवश्यकता हो सकती है। आपके काम में एकाग्रता भंग होने की भी संभावना है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो महीने की शुरुआत में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। महीने के अंत तक आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है। इस महीने आपको स्वास्थ्य के प्रति देखभाल की बेहद आवश्यकता है। महीने के मध्य में शुक्र की अनुकूल स्थिति के कारण प्रेम और दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशि

करियर के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। काम में आपके द्वारा कई गलतियां हो सकती हैं। नौकरी के प्रति सचेत रहना जरूरी है। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। वित्तीय मामले में आपको इस माह मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने आपको लाभ भी मिल सकता है व हानि भी उठानी पड़ सकती हैं। आपको प्रेम के मामले में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। वही दांपत्य जीवन में जातकों को भी प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

धनु राशि 

आपके लिए यह महीना करियर की दृष्टि से अनुकूल रहेगा क्योंकि इस महीने के मध्य में शनि चंद्र राशि के तीसरे भाव में स्थित है। इस महीने करियर में आपकी स्थिरता आएगी और सफलता प्राप्त होगी।जो जातक व्यापार के क्षेत्र में हैं उन्हें इस महीने के अंत में व्यापार से भारी राजस्व अर्जित करने का अवसर मिलेगा। वित्तीय मामले में आपको संपत्ति में पैसा लगाने और उससे अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय में हैं वह महीने के मध्य तक अच्छा रिटर्न अर्जित कर सकते हैं। ये जातक असुरक्षित भावनाओं के कारण मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। 

मकर राशि

आपको इस महीने अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय करने वाले जातकों को इस माह मध्यम लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये महीना मिलाजुला रहेगा। इस माह आपको कोई बड़ी स्वास्थ समस्या नहीं होगी। आप इस महीने प्यार के संबंध में आकर्षण की कमी महसूस करेंगे। प्रेम करने वाले जातकों का इस महीने अपने पार्टनर के साथ विवाद व मनमुटाव हो सकता है। शादीशुदा जातकों को भी इस माह अपने जीवन साथी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको कदम दर कदम आगे बढ़ना है और समझदारी से हर निर्णय लेना है। आपके आर्थिक जीवन के मामले में यह समय कठिन रहेगा।

शनि और केतु जैसे ग्रह आपके लिए अनुकूल स्थिति में नहीं हैं जिसके चलते महीने की शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन की दृष्टि से शनि की अपनी राशि में होने से परिवार में आकर्षण कम हो सकता है, जो लोग व्यापार कर रहे हैं वे बहुत अधिक लाभ नहीं कमा सकते हैं। 

मीन राशि         

आपकी राशि के लिए ग्रह अनुकूल स्थिति में नहीं है जिस वजह से करियर के क्षेत्र में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेंगे। काम के अधिक दबाव के कारण नौकरी बदलने के लिए मजबूर हो सकते हैं। आपके सहकर्मी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं और किसी भी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। मीन राशि में जन्म लेने वाले जातकों को वित्तीय मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए प्रेम में रुकावटें आ सकती हैं। प्यार करने वालों के लिए यह महीने का उत्तरार्ध अधिक परेशानी भरा हो सकता है। 

सभी राशियों के यह महीना मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के अनुसार आप भी अपने भविष्य की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।


Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail

तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक