नागपुर मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप धार दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान हैदरनगर बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश गोपेश्वर अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे अमृतसर अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार नवगछिया नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस चंपारण झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा पहलगाम भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक
EPaper LogIn
नागपुर - मेरे साथ बंदूक की नोक पर महिला ने शिवसेना नेता पर लगाया यौन उत्पीड़न करने का आरोप     धार - दोस्त ने बात करना किया बंद, तो नाराज क्लासमेट ने गले पर चाकू से वार कर ले ली जान     हैदरनगर - बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पिता-पुत्र की जान, बाइक समेत जिंदा जले; ग्रामीणों में आक्रोश     गोपेश्वर - अब पांच गांवों से संचालित होगी रुद्रनाथ धाम की यात्रा, सिर्फ 140 तीर्थयात्री ही रोजाना जा सकेंगे     अमृतसर - अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़, 6 पिस्तौल सहित तीन तस्कर गिरफ्तार; ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने गिराए थे हथियार     नवगछिया - नवगछिया में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस     चंपारण - झमाझम बारिश से गन्ने की फसल को मिली संजीवनी, धान की बुआई में भी होगा जबरदस्त फायदा     पहलगाम - भारत के डर से पाकिस्तान ने खटखटाया संयुक्त राष्ट्र का दरवाजा, UNSC आज करेगा आपात बैठक    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गर्मी ने तोड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड, फरवरी में तपिश से लोग परेशान, जानें कहां कैसा रहा मौसम
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0 0
    20 Feb 2023 14:17 PM

उत्तर भारत में फरवरी में ही मौसम ने अपना गर्म मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। बीते एक हफ्ते से बेमौसमी तेज़ तपिश देखी जा रही है, जो मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सबब बन चुकी है। राजस्थान में अभी से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इससे आने वाले दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजस्थान के अधिकतर इलाकों में पारा 30℃ को पार कर गया है। जैसलमेर की गर्मी ने फरवरी माह में 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.5℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 27 फरवरी 1953 को दर्ज 37.8℃ वाले रिकॉर्ड के बाद सबसे ज्यादा तापमान है। इन 70 सालों के अंतराल में जैसलमेर में आजतक इतना अधिक तापमान फरवरी में कभी नहीं गया। बाड़मेर में भी कल फरवरी माह की गर्मी ने 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाड़मेर में कल का अधिकतम तापमान 38.3℃ दर्ज हुआ था। जो 27 फरवरी 1943 को दर्ज 38.3℃ के बाद का सबसे अधिकतम तापमान है।बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 38.0℃ रिकॉर्ड हुआ है जो 29 फरवरी 2016 के बाद इन सात सालों में सबसे अधिक है। हालांकि ये रिकॉर्ड कल टूट चुका है। सीकर में 26 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। सीकर का आज अधिकतम तापमान 33.0℃ रिकॉर्ड हुआ है, जो 26 फरवरी 1997 को दर्ज 34.4℃ के बाद सबसे अधिक है। राजस्थान के ही भीलवाड़ा में पारा रिकॉर्ड तोड़ चुका है। भीलवाड़ा में आज 35.0℃ अधिकतम तापमान ने 18 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। जो कि 28 फरवरी 2005 को दर्ज 35.0℃ के साथ मैच हो गया है।

बीकानेर में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा
जोधपुर के फलौदी में भी पारा ऊंची-ऊंची छलांग लगा रहा है, जिसने आज पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फलोदी में आज अधिकतम तापमान 37.8℃ रिकॉर्ड हुआ है, जोकि 25 फरवरी 2006 को दर्ज 39.0℃ के बाद सबसे ज्यादा है। जोधपुर में कल अधिकतम तापमान 36.9℃ रिकॉर्ड हुआ था। जो आठ साल बाद 24 फरवरी 2015 को रिकॉर्ड 36.9℃ के साथ मैच हुआ है। आज जोधपुर का अधिकतम तापमान 35.6℃ दर्ज किया गया है, जो 2017 के बाद का सबसे अधिक है। बीकानेर में भी आज 15 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बीकानेर में आज अधिकतम तापमान 36.0℃ रिकॉर्ड हुआ है। जो 29 फरवरी 2008 को दर्ज 36.1℃ के बाद फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान है। अजमेर में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, जिसने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजमेर में आज अधिकतम तापमान 34.6℃ दर्ज किया गया है जोकि 29 फरवरी 2008 को रिकॉर्ड 34.8℃ के बाद 15 सालों में सबसे ज्यादा है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पारा रिकॉर्ड बना रहा है। झुंझुनूं के पिलानी ने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिलानी में आज अधिकतम तापमान 33.9℃ रिकॉर्ड हुआ है, 28 फरवरी 2010 को दर्ज 34.2℃ के बाद सबसे ज्यादा है। चूरू में भी आज 2 साल बाद फरवरी में पारा सबसे ऊपर पहुंचा है। चूरू का एक अधिकतम तापमान 35.8℃ दर्ज हुआ है जो 26 फरवरी 2021 को रिकॉर्ड 36.1℃ के बाद सबसे ज्यादा है।

Subscriber

187052

No. of Visitors

FastMail