खबर गाजीपुर जिले से हैं जहां मरदह क्षेत्र के एस. पी. एस. इंग्लिश स्कूल महेंगवा मरदह में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में विद्यालय के स्काउट प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र के संकटकाल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर तरीके कैंप के मुख्य अतिथि विवेक पाठक (एस.आई.) , विशिष्ट अतिथि सुजीत कुमार सिंह (पत्रकार) , सुभाष कुमार (पत्रकार) , राहुल सिंह (पत्रकार) ने कैंप का निरीक्षण कर किया। इस विद्यालय में पधारे अतिथियों ने स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे , प्रयासों की भूरी भूरी सराहना की। तथा कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण छात्रों के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना चाहिए ताकि स्काउट प्रशिक्षित बच्चे राष्ट्र के निर्माण में सहायक बन सके। इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय चेयरमैन ने आए हुए अतिथियों के प्रति आत्मीय आभार प्रकट किया। तथा हिंदुस्तान स्काउट गाइड टीम द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण के सकुशल संपन्न कराने के लिए स्काउट टीम के प्रति आभार प्रकट किया । इस शिविर के दौरान विवेक सिंह , राधेश्याम चौहान , दिलीप कुमार , सुनीता सिंह , कविता सिंह , नेहा श्रीवास्तव , सूची चौबे , संध्या सिंह , हेमहंती , ममता , रोशन , सुनील , यशवंत , दिलीप और रामाशीष इत्यादि लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक जीऊत सिंह चौहान ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। देखे गाजीपुर से सुजीत सिंह की रिपोर्ट
बाईट - डॉ. अनिल कुमार चौहान (चेयरमैन) ,
बाइट - डॉ. अरविंद कुमार यादव (जिला संगठन आयुक्त)
बाईट - स्काउट गाइड प्रशिक्षक - प्रियंका सिंह
20230216083221131313431.mp4
20230216083248395748157.mp4
20230216083309437833176.mp4
20230216083352411866643.mp4
20230216083355355772788.mp4
