जम्मू । जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी पर आफत बन गई है। एक बार फिर से अफरवत गुलमर्ग में हिमस्खलन हुआ। हालांकि, इस हिमस्खलन में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि इस क्षेत्र को पहले से ही रेड जोन के रूप में अधिसूचित किया गया है। लगातार हो रहे हिमस्खलन को देखते हुए पर्यटकों को एक बार फिर सलाह दी गई है कि वो यहां आने से बचे। वहीं, इस वक्त पर्यटक गुलमर्ग में फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पुलिस और सुरक्षाबलों की सहयोग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही साथ पर्यटकों को यहां नहीं जाने की सलाह दी गई है।
पहले भी हुआ था हिमस्खन=बता दें कि, बीते जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिसोर्ट के ऊपरी इलाकों में भारी हिमस्खलन हुआ था। इस हिमस्खलन में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी। दोनों विदेशी नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए थे।
कई राजमार्ग बंद=जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हिमस्खलन के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 173 सड़कें अभी भी बंद हैं। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है जबकि मुगल रोड और एसएसजी रोड बंद है।
बारिश और हिमपात की संभावना=मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में अगले 24 घंटों शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, साथ ही उत्तरी कश्मीर में एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और हिमपात भी हो सकता है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश या हिमपात का भी अनुमान है।
