EPaper SignIn

कुशबेरिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
  • 151160096 - SINDHU KUMAR BAURI 0



 खबर है झारखंड के धनबाद जिले से जहां बलियापुर प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशबेरिया में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी महतो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी महतो ने कहा कि एक सरकारी विद्यालय में इस तरह का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, प्रबंध समिति, अभिभावक और छात्र छात्राओं को बधाई। आज के कार्यक्रम को देखकर लगा की ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमि नहीं है।सभी बच्चों में कुछ विशेष प्रतिभा होता है। उसे निखारने की जरूरत है। जरूरत है उसे मंच और सपोर्ट करने की। अभिभावकों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा आकर्षक गीत और नृत्य की प्रस्तुती की गई, जिससे दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए तथा विद्यालय के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधारन शिक्षक नन्द किशोर पाल तथा संचालन विवेक कुमार ने किया। देखें सिंधु कुमार की रिपोर्ट 151160096

बाइट,,, नंदकिशोर पाल (प्रधानाध्यापक)

बाइट,,, आशा देवी (उप प्रमुख बलियापुर)

20230128161326939123537.mp4

20230128161403201337285.mp4

20230128161430170657507.mp4


Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात