बरेली। आपदा ही अविष्कार की जननी है।यह कहावत बरेली की एक गृहणी नीतिका गुप्ता ने सिद्ध करके दिखा दी है। कोरोना काल में सबसे पहले लोगों ने लाॅकडाउन देखा,जिसमें लोगों ने सभी रोजमर्रा के क्रियाकलापों को कर पाने में काफी मुश्किलें का सामना किया।जिसके चलते वह भी अपनी जरूरत के अनुसार ब्यूटी पार्लर में जाकर सैलून सर्विस नहीं ले पा रही थी। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी यही समस्या का सामना अपने दो बच्चों के जन्म के बाद भी कर चुकी थी।वह बताती है, कि उन दिनों बच्चों की देखभाल के चलते उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती थी।इसी वजह से उन्हें ब्यूटी पार्लर जाकर वहां पर एक -दो घंटे के ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।
जिसके बाद उन्होंने अपनी इस समस्या का समाधान सोचा, कि क्यों न अगर ब्यूटी पार्लर की सभी सेवाएं घर पर ही मिल जाए और सभी को भी प्रदान करवाई जाए, तो इससे उन जैसी लाखों गृहणियों के लिए काफी सुलभता होगी। जिसके बाद उन्होंने यह बात अपने पति सचिन गुप्ता से कही, जिसमें उनके द्वारा उनके इस कार्य के लिए पूरा सपोर्ट दिया गया और अब नीतिका ने बरेली जिले में घर बैठे लोगों को उनके घर जाकर ब्यूटी पार्लर की सैलून सर्विस मुहैया करवाने के लिए गुड लुक्स होम सैलून सर्विस की शुरुआत कर दी।
अब नितिका गुड लुक्स होम सैलून से महिलाओं को उनके घर पर ही सभी सेलून सर्विस बहुत मुनासिब दामों में स्पेशल आफर के साथ मुहैया करवा रही है। इसमें उनके द्वारा हाईड्रा फेशियल, डिजिटल फेशियल, बाॅडी पाॅलीशिंग, एयर ब्रश मेकअप, डीप टिश्यू मशाज और भी बहुत सी सेवाएं उनकी इस सैलून सर्विसेस में सिर्फ महिलाओं के लिए ही उपलब्ध कराई जा रही है।गुड लुक्स सैलून की सेवाएं लेने के लिए गुड लुक्स एप्लिकेशन से सर्विस बुक की जा सकती है। यह एप्लीकेशन गुगल प्ले स्टोर और एप्पल के आईओएस स्टोर पर उपलब्ध है।
आर आई राजेश कुमार 151169666
