यूपी के प्रतापगढ़। कंडे पाथ रही किशोरी को दबंग घसीट कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर मारपीट और धमकी देते हुए भाग गया। थाने पर उसकी तहरीर फाड़ कर फेंक दिया गया। पीड़िता ने एसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बलीपुर मोहददीनगर थाना हथिगवां की रहने वाली किशोरी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का श्याम यादव उर्फ गोलू सुत लल्लू यादव प्रार्थिनी को अकेली पाकर मुंह दबाकर मडही में घसीट ले गया और जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया। चिल्लाने पर सिर व हाथ में बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वह शिकायत करने घर वालो के साथ थाने पर गई थीं किंतु थाने वाले उसका प्रार्थना पत्र फाड़ कर अपने मन मुताबिक लिखवाने लगे। उसका आरोप है कि हथिगवां पुलिस से न्याय की उम्मीद कम है। पुलिस कर्मी विपक्षी के प्रभाव में आकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। देखें प्रतापगढ़ से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज विशाल रावत की रिपोर्ट 151019019
20221202211733976611051.mp4
20221202211932195144037.mp4
20221202212636177631322.mp4