नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

पुलिस के घर चोरी, सर्विस रिवाल्वर, गहने और 14 हजार कैश लेकर चोर फरार
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0

चंडीगढ़,नयागांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अब पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं। आम लोगों को तो छोड़िए अब तो पुलिस वाले भी चोरों के निशाने पर हैं। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव में ऐसी घटना घटी है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां चोरों का आतंक किस कदर है।  नयागांव में चोरों ने एक पुलिस वाले के घर पर दिन दहाड़े धावा बोल दिया। चोर घर का ताला तोड़कर घर से कैश, ज्वेलरी और पुलिस कांस्टेबल की सरकारी बंदूक भी चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।  नयागांव के विकास नगर में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल विजय कुमार के घर पर चोरी की यह घटना हुई है। घर से उनकी सर्विस रिवाल्वर, कैश, पत्नी के गहने चोरी हुए हैं। कांस्टेबल विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह 6:40 पर ड्यूटी के लिए घर से निकल गए थे। उनकी पत्नी भी जॉब करती है जो सुबह साढे़ 8 बजे के करीब आफिस जाती है। दोनों पति-पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद घर पर कोई नहीं होता। इसी बात का फायदा उठाकर चोर दिन के उजाले में उनके घर में घुस आए। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए थे। दोपहर 2:20 बजे जब पत्नी घर वापस आई तो देखा कि घर के मेन डोर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद घर के अंदर जांच की तो सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना पति विजय को दी। जब कांस्टेबल विजय घर पहुंचा और सामान की जांच की तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी। अलमारी में रखी सरकारी सर्विस रिवाल्वर, 12 जिंदा कारतूस, साढ़े 14 हजार कैश और पत्नी के गहने चोरी हो चुके थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है। नयागांव पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और चोरों के खिलाफ केस दर्ज तक उनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर,चोरों ने नयागांव की कुमाऊं कालोनी में एक कैमिस्ट शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कैमिस्ट शाप से कैश और कुछ दवाइयां भी चोरी कर फरार हुए हैं। हालांकि य सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail