EPaper SignIn

पानापुर में घर के दरवाजे पर बैठे चार लोगों को पिकअप वाहन ने रौंदा
  • 151118605 - DIKSHA PANDEY 0



पानापुर। सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतजोड़ा-लखनपुर मार्ग पर ब्लोरो गांव के पास दरवाजे पर बैठे चार लोगों को मैजिक वाहन ने रात में रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। दोनों घायलों का उपचार पानापुर स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह में कुछ देर के लिए सड़क भी जाम किया। घटना के बाद वाहन लेकर भागने की फिराक में चालक को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पानापुर थाना क्षेत्र के ब्लोरो  गांव में शुक्रवार की रात्रि करीब 11:00 बजे खाना खाने के बाद परिवार के चार सदस्य दरवाजे पर बैठे हुए थे। गर्मी के कारण सभी लोग बाहर थे। बताया जाता है कि इसी बीच सतजोड़ा से लखनपुर की ओर जा रही मैजिक गाड़ी ने चारों लोगों को रौद दिया। इस घटना में  नसबुन बीबी उम्र 47 वर्ष व तसरुद्दीन मियां 81 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं  मोहम्मद हुसैन 20 वर्ष एवं रेशमा खातुन 16 वर्ष घायल हो गए। इस घटना के बाद वाहन अनियंत्रित होकर फस गया। हालांकि चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश किया। इसी बीच लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में ले ली।

घटना को लेकर रात में लोगों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने नहीं दिया। इसके बाद सुबह में करीब आधे घंटे तक 8:00 बजे के करीब रोड भी जाम किया। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया और इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात