EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दानिश से दीपक बना
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    22 Sep 2022 15:37 PM



गदरपुर : फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दानिश से दीपक बने युवक ने एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर न सिर्फ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, बल्कि बहाने बनाकर उ ससे मोटी रकम भी ऐंठ ली। पता चलने के बाद युवती ने मामले की शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देख रही है। पता किया जा रहा है कि इस काम के लिए किसी ने फंडिंग तो नहीं की।
दानिश से दीपक बना युवक ग्राम सवाई की मंडी, स्वार (रामपुर) का मूल निवासी है। पुलिस के मुताबिक 16 साल पहले उसके पिता नन्हे गदरपुर (उधमसिंह नगर) के सकैनिया में शिव मंदिर के पास आकर रहने लगे थे। दानिश यहां टैक्सी स्टैण्ड पर एफजी में टैक्सी चलाया करता था। उसके माता पिता फल सब्जी की ठेली लगाकर फल बेचने का कार्य करते हैं। वर्ष 2017 में पीड़ित युवती से इसकी जान पहचान हुई।

आरोपी ने अपना नाम दानिश के बजाय दीपक होना बताया तथा अविवाहित होने की बात करते हुए युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे दोस्ती के नाम पर दानिश ने धौलपुर, रुद्रपुर में चावला गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करने वाली इस युवती से बहाने बनाकर कई बार पैसे की मांग की। दीपक नाम की फेसबुक आईडी बनाकर वह युवती से अश्लील बाते तथा अश्लील फोटो भी भेजता रहा तथा उसको ब्लैक मेल करता रहा । युवती को जानकरी होने के बाद कि दानिश दीपक नहीं है, शादीशुदा है और इसके तीन बच्चे है, उसने 21 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर थाना गदरपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया।


घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नामजद अभियुक्त को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना कस्बा गदरपुर से दानिश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पूछताछ में दानिश ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उक्त युवती धौलपुर रुद्रपुर में सनी चावला की गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करती थी, जहां उसकी मुलाकात एक अन्य महिला से हुई। जिसके माध्यम से उसने पीड़ित युवती का मोबाइल नंबर लिया और दीपक नाम से दूसरी फेसबुक आईडी बनाकर अपना नाम दीपक बताकर व पारले कम्पनी सिडकुल में नौकरी करना बताकर बाते करने लगा ।

हिन्दू बनकर उसने अपने प्रेम जाल में युवती को फंसा लिया,। युवती ने उससे शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो उसने खुद को अविवाहित होना बताया और शादी करने की बात कहकर कई बार रुद्रपुर में अग्रवाल होटल में उससे शारिरीक संबन्ध बनाए। वह युवती को ब्लैकमेल करके उससे पैसे लेता रहा। एसएसपी के अनुसार पुलिस अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। अभियुक्त का इस प्रकार के किसी गैंग से व अन्य गिरोह में संलिप्ता को लेकर भी गहनता से जांच की जा रही हैं।


फास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना