कोलकाता रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना ऊना हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी भोपाल बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी देहरादून सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन हरियाणा पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल फतेहगढ़ चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद पटना पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में बिहार अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन
EPaper SignIn
कोलकाता - रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना     ऊना - हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी     भोपाल - बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी     देहरादून - सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन     हरियाणा - पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल     फतेहगढ़ - चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद     पटना - पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में     बिहार - अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन    

हिमाचल: कांग्रेस ने भोरंज में निकाली आजादी गौरव यात्रा
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: भोरंज ब्लॉक कांग्रेस ने आज आजादी गौरव यात्रा वस्सी से समुताल, तरकवाड़ी, डोह होते हुए कंज्याण तक निकाल कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आजादी गौरव यात्राओं का आयोजन कर रही है। इसी संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज ने इस यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस यात्रा के दौरान भोरंज प्रभारी जगदीश रेडी विशेष रुप से उपस्थित रहे। यात्रा के समापन पर आम सभा का भी आयोजन किया गया। जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा तिरंगे को बेचकर तिरंगे का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा कांग्रेस जनों के दिलों में रहता है। इस तिरंगे झंडे के लिए कांग्रेस पार्टी ने लंबी लड़ाई लड़ी है, जबकि भाजपा को आज तिरंगे की याद आई है। सुरेश कुमार ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि जो लोग तिरंगे झंडे को अपने पैरों तले रौंद रहे थे, वही आज हर घर तिरंगा की बात कर रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी जगदीश रेडी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि पूरे जिले में आजादी गौरव यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है और हर क्षेत्र में इन यात्राओं में भारी जन सैलाब उमड़ रहा है। राजेंदर जार ने कहा कि भोरंज में आयोजित की गई इस यात्रा ने साबित कर दिया है कि आगामी चुनावों में यहां से कांग्रेस पार्टी विजय हासिल करेगी। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। यहां कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा जनाधार है। इसको समेटने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम आ सके। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह बनयाल ने सभी कार्यकर्ताओं का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्य नेताओं में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, प्रदेश सचिव अतुल कढोहता, राजीव राणा,रामेश डोगरा,प्रोमिला देवी,युंका अध्यक्ष रकेश गोल्डी, महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव रोशन लाल, किशोरी लाल,संदीप चौहान, होशियार सिंह, धर्म सिंह, अंकुश सैनी, प्रवेश ठाकुर, प्रकाश चौधरी, विजय डोगरा, रवि बनयाल, सुरेंद्र जरियाल, कन्हैया लाल, ओपी शर्मा, रतन चंद, सुभाष जैलदार, करमचंद, पवन कुमार, चमन लाल आदि ने भी भाग लिया।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया स्टेट ब्यूरो चीफ (हि. प्र.) रत्न चन्द की रिपोर्ट 151049876

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail