EPaper SignIn

रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
  • 151165292 - RAJPAL SINGH LODHI 0



बुंदेलखंड यूपी ललितपुर।जिला ललितपुर थाना गिरार समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।कोरोना काल के दो वर्ष बाद रक्षाबंधन पर्व पर काफी उत्साह दिखाई दिया।लोगों ने गुरुवार, शुक्रवार दोनों दिन मनाया बहनों ने जहां भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो वही भाइयों ने उन्हें आकर्षक उपहार भेंट कर सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस बार ऐसा पहली बार हुआ जब रक्षाबंधन पर्व 2 दिन मनाया गया तिथि और मुहूर्त के कारण यह पर्व गुरुवार को भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया था‌।वहीं कई लोगों ने शुक्रवार को अपने मुहूर्त और तिथि की गणना के हिसाब से पर्व मनाया।प्रातः से ही इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा था।बहनों ने अपने भाई की लंबी आयु की कामना के साथ उनके माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर प्रेम और विश्वास की प्रतीक राखी बांधी।भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार भेंट किए वहीं उनकी सुरक्षा का वचन भी दिया। इस पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ भाड़ रही मिठाईयों एवं राखियों की बिक्री हुई।
गिरार से राजपाल सिंह लोधी की रिपोर्ट 151165292


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात