सम्भल :आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर संभल में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। इसमें स्कूली बच्चों और लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर माहौल को देश भक्तिमय बनाया।
संभल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित सनातन पब्लिक स्कूल पर अधिकारी इकट्ठा हुए। यहां से नगर पालिका परिषद संभल की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे हाथों में झंडे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार मिश्र और ईओ नगर पालिका रामपाल सिंह ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विचार रखे। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकली और लोगों में भी देशभक्ति की भावना जागी। दूसरी और आर्य समाज मार्ग स्थित आर्य समाज स्कूल से भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि परिवार की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें संगठनों के पदाधिकारियों और लोगों ने हाथों में तरंगे लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
संभल संवाददाता सुरेंद्र सिंह 15030 950