यूपी के सोनभद्र जिला के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मिले दो मगरमच्छ,वन विभाग की टीम ने दोनों मगरमच्छों को मुक्खा फाल के कुंड में छोड़ा।जानकारी अनुसार भरकना गांव में गंगा बिंद सुबह 6 बजे चारपाई पर सोए हुए थे।उन्हें चारपाई के नीचे अजीब सी आवाज सुनाई दी।जब उन्होंने नीचे देखा तो नीचे 5 फीट लंबा मगरमच्छ बैठा था।वहीं दूसरी घटना में विसुंधरी गांव में खुशी यादव के सनई के खेत में दिन में 11 बजे ग्रामीणों ने 4 फीट लंबा मगरमच्छ देखा।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई।करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। देखें घोरावल से राजेंद्र मानव की रिपोर्ट
20220728194944711322847.mp4
20220728195002051324806.mp4