EPaper SignIn

स्कूल की पुरानी बिलिडंग ध्वस्त करने का ठेका निरस्त करने की प्रधान सहित ग्राम के लोगो आवाज उठाई !
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



गदरपुर।

सकैनिया के प्रधान व पूर्व प्रधान ने राइंका के प्रधानाचार्य पर स्कूल की पुरानी बिल्डिंग ध्वस्त करने का ठेका कम पैसे में देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर जांच करने व ठेका निरस्त करने की मांग की है।

रविवार को सकैनिया के प्रधान संजय चौधरी, पूर्व प्रधान सतनाम कम्बोज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सकैनिया के राइंका के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा राइंका के 18 कमरों की पुरानी इमारत ध्वस्त करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने गुपचुप तरीके से मात्र 55 हजार में ठेका दिया है जो गलत है। कहा जिन लोगों ने ठेका लिया है उन्होंने 55 हजार का ठेका लेकर कई लाख का मुनाफा कमाने को ठेका दूसरे ठेकेदार को दे दिया है। पूर्व प्रधान कम्बोज का कहना है कि पूर्व में गुपचुप तरीके से ठेका हुआ था जिसे बाद में निरस्त करना पड़ा था।

फास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173774

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात