EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

हिमाचल: ऊना में एक कार अनियंत्रित होकर 80 फीट नीचे गिरने से चालक की मौत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

हिमाचल प्रदेश, जिला ऊना: जिले में चिंतपूर्णी के निकट समनोली मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर 80 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बैह डाडासीबा निवासी अरुण शर्मा के रूप में हुई है। वह चिंतपूर्णी में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात अरुण शर्मा चिंतपूर्णी से कार में अपने घर बेह डाडासीबा जा रहा था। उसी दौरान समनेली मोड़ पर उसकी कार के सामने जंगली जानवर आ गया और कार अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से अरुण के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया स्टेट इंचार्ज की रिपोर्ट
ID - 151049876

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail