EPaper SignIn

G.I.C ग्राउंड पर आयोजित किये जा रहे 15 दिवसीय निःशुल्क हॉकी शिविर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0



खबर जनपद प्रतापगढ़ जिले से है जहां अनवर हॉकी सोसाइटी प्रतापगढ़ द्वारा जी आई सी ग्राउंड पर आयोजित किये जा रहे 15 दिवसीय निःशुल्क हॉकी शिविर के पांचवे दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवम पूर्व ईस्टर्न रेलवे हॉकी कोच श्री सैय्यद इश्तियाक अहमद का आगमन हुआ, सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य शमीम राईन और वरिष्ठ कोच खुर्शीद अली ने आपका स्वागत बुके एवम माल्यर्पण कर के किया । इस अवसर पर सोसाइटी के खिलाड़ियों के बीच एक मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करके मुख्य अतिथि का मन मोह लिया पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी श्री सैय्यद इश्तियाक अहमद ने खिलाड़ियों का मनोबल बढाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अनवर खान द्वारा ग्रॉस रुट हॉकी पर जो मेहनत कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है और इसी तरह मेहनत करते रहे तो निश्चित ही एक दिन इन्ही खिलाड़ियों में से कोई एक भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। आपने खिलाड़ियों खेल के कौशल और तकनीकी जानकारी को साझा किया। अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री सैय्यद इश्तियाक अहमद का धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अमजद खान, पूर्व रणजी खिलाडी आदित्य शुक्ला,इरफान राईन, मुन्ना तिवारी, अलाउद्दीन गुडडू, मो उमर बाबू, मो सैफ आदि सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही  देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ये खास रिपोर्ट...151019049

20220522102458298276522.mp4

20220522102600759265777.mp4

20220522102630665482144.mp4


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात