EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

आज का अखबार
  • 151165292 - RAJPAL SINGH LODHI 0

आज का अखबार

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पूर्णतः ध्वस्त हो गया।
आज फिर अखबार सत्ता की गोदी में सो गया।।

जो छपकर बिक रहे थे, वो बिक कर छप रहे हैं।
मेरे देश में पत्रकार सत्ता रूपी माला जप रहे हैं।।

सत्ता के दलाल पत्रकार ही आज अवार्ड पाते हैं।
जो भी सच लिखते आज जेल की हवा खाते हैं।।

सच कहना आजकल मानो बड़ा गुनाह हो गया।
आज फिर अखबार सत्ता की गोदी में सो गया।।

मेरे देश के ज्यादातर लफंगे आज बजीर हो गए।
आज फिर दोबारा चंद्रशेखर, भगत सिंह रो गए।।

व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के छात्र भी ज्ञान बताते हैं।
गांधी, नेहरू और शास्त्री अब देशद्रोही कहते हैं।।

मेरे देश का दृश्य आज बहुत ही बेढंगा हो गया।
आज फिर अखबार सत्ता की गोदी में सो गया।।

करीना ने क्या-क्या खाया बड़े चाव से बताते हैं।
झूठ को बार-बार दिखा कर उसे सच बनाते हैं।।

गरीबों की सिसकियां जमीन पर दम तोड़ती है।
अखबार में मीडिया सिर्फ चर्चित को जोड़ती है।।

मेरे देश का भाईचारा फिर से कहीं गुम हो गया।
आज फिर अखबार सत्ता की गोदी में सो गया।।

नाम - विक्रांत चम्बली
पता - ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
ईमेल पता - ndlodhi2@yahoo.com

© स्वरचित रचना एवं
सर्वाधिकार सुरक्षित

रिपोर्टिंग इंचार्ज गिरार राजपालसिंह लोधी

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail