EPaper SignIn

देश के सभी राज्यों की कला संस्कृति को एक जगह एकत्र करना साधारण काम नहीं, मा. उपमुख्यमंत्री
  • 151112186 - RAMNIVAS 0



वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी, एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन का प्रांगण है “हुनर हाट“।

- केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता, राज्यसभा,

 

आगरा । मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री बृजेश पाठक जी शिल्पग्राम, ताजगंज में आयोजित 41वें “हुनर हाट“ का उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए, जिसका उद्घाटन केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता, राज्यसभा, श्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, भारत सरकार प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल द्वारा फीता काटकर किया गया।

मा0 उप मुख्यमंत्री ने 41वां हुनर हाट को सम्बोधित करते हुए कहा कि हुनर हाट पूरे देश को एक छत के नीचे देखने का मजबूत माध्यम है। हुनर हाट भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।  

श्री पाठक ने कहा कि हुनर हाट देश के कोने-कोने के स्वदेशी शानदार उत्पाद उपलब्ध हैं, वहीं देश के हर क्षेत्र के परम्परागत पकवान भी उपलब्ध हैं। देश के सभी राज्यों की कला-संस्कृति को एक जगह एकत्र करना साधारण काम नहीं हैं लेकिन हुनर हाट यह सराहनीय कार्य कर रहा है।

मा0 केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, भारत सरकार प्रो0 एस0पी0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हुनर हाट भारत की सभ्यता, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, कला, संगीत, साहित्य को अक्षुण्ण करने का काम कर रहा है। हुनर हाट लोक कला, लोक संस्कृति, लोक भाषा, लोक भोजन को अक्षुण्ण रख रहा है। “हुनर हाट“ देश की कला को जीवित रखने का कार्य कर रहा है तथा भारत की कला-संस्कृति के प्रदर्शन का समृद्धशाली मंच है।    

इस अवसर पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता, राज्यसभा, श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “हुनर हाट“ वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन का प्रांगण है। उन्होंने कहा कि “हुनर हाट“ देश की सदियों पुरानी कला-कौशल की विरासत के “संरक्षण, संवर्धन का सार्थक प्रकल्प“ है। “हुनर हाट“ ने जाति, क्षेत्र, धर्म की सीमाओं को तोड़ कर पिछले 06 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लगभग 10 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिला कारीगर शामिल हैं।

श्री नकवी ने कहा कि देश की विलुप्त हो रही कला को “हुनर हाट“ से नई पहचान मिली है। लोगों की जबरदस्त हौसलाअफजाई, “हुनर हाट“ की सफलता का प्रमुख कारण है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 सरकार श्रीमती बेबी रानी मौर्य; राज्यसभा सांसद श्री हरद्वार दुबे; मेयर श्री नवीन जैन; जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया, विधायकगण डा0 जी0एस0 धर्मेश; श्री पुरषोत्तम खण्डेलवाल; श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह; श्री छोटे लाल वर्मा; श्री बाबूलाल चौधरी; महानगर अध्यक्ष श्री भानु महाजन; उ0प्र0 एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डा0 रामबाबू हरित सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आगरा संवाददाता राम निवास 151112186


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात