EPaper SignIn

जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर
  • 151005768 - MUKESH KUMAR 0



अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी व निजी बसें 10 मई से सुबह 10 से शाम सात बजे तक अकबरपुर नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।नई व्यवस्था के तहत अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें अब अकबरपुर नगर के बाहर से होकर गुजरेंगी। इससे अकबरपुर नगर में जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि इस व्यवस्था से अकबरपुर नगर के अंदर के यात्रियों को मुश्किलें होंगी।
अकबरपुर नगर के अंदर से अब अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें नहीं गुजर सकेंगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल अकबरपुर नगर के अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहे, बस स्टेशन क्षेत्र, नई सड़क, पटेलनगर तिराहे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
जाम की समस्या से जूझने वाले लोग इसे दूर करने की मांग आए दिन उठाते रहते हैं। जाम में फंसने से लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें भी होती हैं। सबसे अधिक मुश्किल पुराने तहसील तिराहे व बस स्टेशन क्षेत्र में होती है। कारण यह कि इन दोनों क्षेत्रों में बसें आड़ी-तिरछी खड़ी हो जाती हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।
जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए ही अब पुलिस प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। जिला यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें सुबह 10 से शाम सात बजे तक अकबरपुर नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। बताया कि अयोध्या की तरफ से आने वाली बसें अन्नावां से श्रवणक्षेत्र होते हुए पहितीपुर के निकट निकलेंगी। इसके बाद दोस्तपुर रोड होते हुए नगर के बाहर से बसखारी रोड के जरिए आजमगढ़ की तरफ चली जाएंगी। इसी प्रकार से अन्य जनपदों से आने-जाने वाली बसों को भी बाईपास के रास्ते से ही गुजरना पड़ेगा।
सख्ती से कराया जाएगा पालन
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दूर करने के लिए अब 10 मई से अकबरपुर डिपो की बसों को छोड़कर अन्य सरकारी व निजी बसें सुबह 10 से शाम सात बजे तक नहीं प्रवेश कर सकेंगी। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात