खबर है गाजीपुर-जखनियां: काठमांडू नेपाल के आनंद पशुपति भवन में नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण बैसाख 16, 17, 18 तिथियों में आयोजित किया गया था।जिसमें जनपद के जखनियां ब्लाक अन्तर्गत मुडि़यारी ग्रामसभा निवासी पर्यावरणविद् व ग्रीनमैन गाजीपुर अरविन्द कुमार यादव को नेपाल काठमांडु में नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय युवारत्न सम्मान से नवाजा गया।इससे पहले भी विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई उत्कृष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।बता दें कि इससे पहले मेरठ में क्रान्तिधरा साहित्य अकादमी नें अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया था। साहित्यिक महोत्सव में समस्त भारत से साहित्यिक,सामाजिक व पत्रकारिता जगत की विभूतियों की सहभागिता रही
नेपाल भारत साहित्य महोत्सव की आयोजक संस्थान क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ,भारत की अध्यक्ष के अनुसार इस तरह के साहित्यिक आयोजन का उद्देश्य नेपाल और भारत के मध्य एक साहित्यिक सेतु का निर्माण करना है इसके साथ साथ मुख्य उद्देश्य समाज में नवोदित व गुमनाम साहित्यिक व सामाजिक प्रतिभाओं को वरिष्ठ साहित्यकारों के सान्निध्य में एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।संस्थान इसी दिशा में दशकों से कार्य कर रहा है। देखे सुजीत सिंह की रिपोर्ट
20220505212357349463521.mp4
20220505212405736165560.mp4