जौनपुर।
बुधवार की रात मौसम अचानक से ही बदल गया। कई जगहों पर आंधी चलने के साथ बरसात हुई। आंधी के चलते जहां कई लोगों के छप्पर उड़ गए वहीं दुकानों पर लगाए गए बोर्ड भी बिखर गए। हवा संग बारिश से जगह-जगह पेड़ व बिजली के तार गिर गए। वाराणसी और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ है। गरम हवा, तेज धुप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज आंधी के साथ बरसात होगी।
गुरुवार की रात तड़के आई तेज आंधी में नीम का पेड़ गिरने से नीचे सो रहे वृद्ध की मौत हो गई। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोबी निवासी राम दवर(70)अपने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। तड़के तीन बजे तेज अचानक आए तेज आंधी में नीम का पेड़ धराशाई हो गया। जिसके नीचे दबने से रामदवर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्वजन इलाज हेतु बदलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घर पर सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ जमा है। आंधी व बारिश से गेहूं की मड़ाई के बाद खेतों में रखा गया भूसा भी उड़ गए है। हालांकि सब्जी की फसलों को इस बारिश से काफी राहत हुई है।