हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: प्रदेश में अभी दो और दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, 6 मई को उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश हो सकती है। बाकि भागों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही 5 मई को एक-दो स्थानों पर अंधड़ का भी अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में सात और आठ मई को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज भी प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह राजधानी शिमला के अलावा चंबा, हमीरपुर, सिरमौर व कांगड़ा जिले कई भागों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजा का तालाब, कोटला व अन्य कई भागों में सुबह के समय अंधेरा छा गया। इससे वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया स्टेट इंचार्ज की रिपोर्ट
ID - 151049876