हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: प्रदेश में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में राज्य के भीतर 18 वर्षों में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में एक से 30 अप्रैल तक बारिश में सामान्य से माइनस 89 फीसदी तक की भारी कमी दर्ज की गई। अप्रैल में सिर्फ 7.3 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। यह वर्ष 2004 के बाद से सबसे कम है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की भारी कमी रही। पूरे माह लोगों को मैदानी भागों के साथ-साथ पहाड़ी भागों में भी गर्मी की मार झेलनी पड़ी है। प्रदेश के ऊना, धर्मशाला, भूतंर कांगड़ा, मंडी में लोगों को लू का सामना करना । अप्रैल माह में अधिकतम तापमान को लेकर कई रिकॉर्ड बने हैं। 29 अप्रैल को ऊना में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह सोलन में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं में 13 अप्रैल को न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया स्टेट इंचार्ज की रिपोर्ट
ID - 151049876