EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल: प्रदेश के जंगलों में आग लगने से वन संपदा व वन्य जीवों को व्यापक नुकसान
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    26 Apr 2022 14:47 PM



हिमाचल प्रदेश के शिमला में  शहर के साथ लगते तारादेवी, रझाणा, आनंदपुर व अन्य जंगलों में आग लगी हुई है। इससे पूरा शहर धुएं के आगोश में आ गया है। मंगलवार सुबह से शहर में धुआं छाया हुआ है। आग से बहुमूल्य वन संपदा व वन्य जीवों को व्यापक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी जंगल की आग के मामले सामने आ रहे हैं। कांगड़ा जिले के पालमपुर में जंगल की आग के कारण इलाके में चारों तरफ छाया धुआं छाया हुआ है। रामपुर उपमंडल के जंगलों में फैली आग से वन संपदा और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंच रहा है। राजधानी शिमला के जंगलों में आग बेकाबू होने पर वन विभाग अब हेलिकॉप्टर की मदद लेने की योजना है। इसके लिए विभाग ने नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) से संपर्क साधा है। विभाग के अनुसार एनडीआरएफ के एक हेलिकॉप्टर ने दो दिन पहले तारादेवी के जंगलों में उड़ान भरकर क्षेत्र की रेकी कर ली है। राजधानी में आग की संवेदनशील बीटों पर फायर वाचरों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिमला शहर मंडल में 10 जबकि शिमला ग्रामीण वन मंडल में 52 बीटें हैं। इनमें आग वाली बीटों में एक एक फायर वाचर तैनात हैं। अब इनकी संख्या दोगुना की जाएगी। अधिकारियों ने इसके लिए विभाग से बजट बढ़ाने की भी मांग की है।फ़ास्ट न्यूज इंडिया  हिमाचल प्रदेश से रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876

 



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे