यूपी के कासगंज जनपद में निकाय चुनावों को लेकर कासगंज जनपद में आम आदमी पार्टी ने अभी से ही अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। और निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी ने कासगंज जनपद में निकाय चुनावों को लेकर बबलू सिंह कठेरिया को जिला प्रभारी बनाया गया है। जिन्हें कासगंज जनपद में निकाय चुनावों में जीत दिलाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कासगंज जनपद पहुंचे निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाये गए बबलू कठेरिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर बैठक की ओर बैठक में निकाय चुनाव में कासगंज जनपद में कैसे जीत दर्ज की जाए इसको लेकर बैठक में चर्चा की बैठक में आप कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बबलू कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से कहा की कोई भी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पद और प्रदेश अध्यक्ष पद को ना देखे की किसपर क्या पद है बस कासगंज जनपद में कैसे निकाय चुनावों में जीत दर्ज की जा सके इसपर ध्यान दे ओर कासगंज जनपद के हर वार्ड ओर नगर पंचायत नगर पालिकाओं में अपनी मजबूत स्थिति अभी से बनाना शुरू कर दे।
जिला प्रभारी बबलू कठेरिया ने कहा की कासगंज जनपद में आम आदमी पार्टी पूरे दम खम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी कासगंज में ओर मजबूत कंडीडेट को चुनाव लड़ाया जाएगा और जिला प्रभारी बबलू कठेरिया ने कहा की आम आदमी पार्टी गरीवों के लिए शिक्षा के लिए बेरोजगारों के लिए काम करती है और अरविंद केजरीवाल जो वादा जनता से करते है उसे पूरा करते है ओर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मिशाल कायम की है और दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर है और विजली पानी फ्री है जिससे जनता खुश है। बैठक के दौरान मौजूद रहे कार्यकर्ताओं में ऊषा बघेल, राजवीर सिंह यादव, रोहित यादव, मीडिया प्रभारी संतोष राजपूत, अशोक सक्सेना, गुरूपाल सिंह, अतुल कुमार, नितिन गौतम, तारा सिंह बघेल, मोहर सिंह, अशोक कुमार प्रधान, विनोद कुमार, रोहित कुमार, डॉ कौशल किशोर, उमेश बाबू, प्रवेंद्र राजपूत, देवेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, ओमवीर सिंह, अखिलेश सिंह, अंकित, सचिन, कुलदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता कासगंज संजय सिंह 151110069,

