कासगंज। कस्बा न्यौली में भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की हुई आवश्यक बैठक स्थानीय मिर्जापुर रोड नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्द्धन आर्य ने सम्बोधित किया । उन्होंने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे जबकि केन्द्र व राज्य दोनों जगह ही भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम कर रहीं हैं ऐसे में हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्तरदायित्व बढ़ जाता है। सरकार की सभी योजनाओं को समाज की अन्तिम सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य को मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, ब्रह्मानन्द सोलंकी,जिला कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अभय प्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप,मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सोलंकी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजू सोलंकी, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहर सिंह जाटव, सेक्टर संयोजक राजकुमार कश्यप, वीरेश चौहान, लक्ष्मीकांत दीक्षित, जितेंद सोलंकी, पंचायत प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक गजेन्द्र सोलंकी, शिक्षक प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक नत्थू सिंह वर्मा, बूथ अध्यक्ष सत्यवीर शर्मा, कृष्णपाल पुजारी, महेश नायक, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।