फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया........
कासगंज जनपद मेँ देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 131वी जयंती पर शहर में देर शाम शोभा यात्रा निकाली गई। डीएम एवं एसपी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।
अंबेडकर की जयंती पर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात गुरुवार की देर शाम सहावर गेट भीम नगर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का फीता काटा तत्पश्चात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अंबेडकर के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं का झांकियों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। डीएम ने बाबा साहब को देश की अमूल्य धरोहर बताया। एसपी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज एवं देश की तरक्की में महा योगदान किया। वहीं कासगंज जनपद के क़स्बा नमेँनी मेँ भी प्रभात फेरी व जयंती अध्यक्ष राजकुमार भारती के नेतृत्व मेँ बड़े ही धूमधाम से निकाली गयी l कासगंज शहर मेँ पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन की जानकारी दी। अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। सीओ सदर डीके पंत, संजय कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल जाटव, आनंद प्रिय विद्यार्थी, मोहनलाल सागर, होरीलाल व्यास, अरुण व्यास, डब्बू, डॉ रजनीकांत निर्मल, रामजीलाल विद्यार्थी, केपी सिंह, अशोक कुमार जाटव, सुनील कुमार, अमर सिंह बौद्ध, रमेश चंद्र साहू, राजवीर सिंह साहू, कौशल किशोर साहू, नरेश चंद्र साहू, नीरज शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, अनिल वार्ष्णेय, ईओ धर्मराज सिंह, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, देव प्रकाश लोधी उर्फ देबू भैया, होशियार सिंह निमेश, रामनाथ पुष्कर मौजूद रहे। कासगंज संवाददाता संजय सिंह 151110069,