EPaper SignIn

खेलों के नाम जिला चयन , ट्रायल्स की तिथियां, हुई निर्धारित
  • 151112186 - RAMNIVAS 0



आगरा । क्रीडा अधिकारी श्री सुनील चन्द्र जोशी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित आवासीय क्रीडा छात्रावासों में वर्ष 2022-23 में प्रवेश हेतु उल्लिखित खेलों के जिला/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निम्न तिथियों में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वान्ह् 10 बजे से आयोजित किये जायेंगेः-

 

खेलों के नाम जिला चयन/ट्रायल्स की तिथियां मण्डल स्तर चयन/ट्रायल्स की तिथियां

जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी (बालक वर्ग) 11.04.2022 20.04.2022

जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी (बालक वर्ग) 12.04.2022 21.04.2022

वॉलीवाल, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस (बालक वर्ग) 13.04.2022 22.04.2022

वॉलीवाल, बैडमिन्टन, टेबल-टेनिस (बालिका वर्ग) 15.04.2022 23.04.2022

कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, क्रिकेट (बालक वर्ग) 16.04.2022 24.04.2022

कबड्डी, दास्केटबॉल, तीरंदाजी (बालिका वर्ग) 17.04.2022 25.04.2022

एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैण्डबॉल (बालक वर्ग) 18.04.200 26.04.2022

एथलेटिक्स, हैण्डबाल (बालिका वर्ग) 19.04.2022 27.04.2022

 

क्रीडा अधिकारी ने बताया है कि उपरोक्त खेलों के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक बालक/बालिकाओं की आयु दि0 01-04-2022 को 15 वर्ष से कम हो तथा जिम्नास्टिक एवं तैराकी खेल में 12 वर्ष से कम आयु होना अनिवार्य है, अर्थात जिम्नास्टिक व तैराकी खेलों में जन्म दिनांक दि0 01-04-2010 से पूर्व का जन्म न हो एवं अन्य खेलों में दि0 01-04-2007 से पूर्व का जन्म न हो। भाग लेने से पूर्व रू0 10 क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में जमा कराकर किसी भी कार्य दिवस में आवेदन फार्म प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर चयन/ट्रायल्स की तिथि से एक दिन पूर्व जमा कराना अनिवार्य होगा। आवेदन फार्म के साथ प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित जो कि जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित हो संलग्न कर करना अनिवार्य है। आयु प्रमाण-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित न होने की दशा में माता-पिता की ओर से जन्म तिथि का शपथ-पत्र नोटरी से तैयार कराकर आवेदन फार्म के साथ जमा कराना होगा।

उन्होंने यह भी बताया है कि बास्केटबॉल/वॉलीबाल खेलों में बालकों की लम्बाई 175 से0मी0 एवं बालिका की लम्बाई 160 सेमी होना आवश्यक है।


Subscriber

173808

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात