नई दिल्ली सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक नई दिल्ली IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल नई दिल्‍ली विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार नई दिल्ली सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा कन्याकुमारी दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला नई दिल्‍ली युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का नई दिल्ली घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर
EPaper SignIn
नई दिल्ली - सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक     नई दिल्ली - IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल     नई दिल्‍ली - विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार     नई दिल्ली - सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा     कन्याकुमारी - दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला     नई दिल्‍ली - युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ     नई दिल्ली - ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का     नई दिल्ली - घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर    

गिद्दों की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

हिमाचल प्रदेश, जिला सिरमौर: जिले में गिद्दों का कुनबा बढ़ना पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आसमान में अच्छी खासी संख्या में गिद्ध देखे जा सकते हैं। गिद्धों की बढ़ती संख्या का फिलहाल विभाग के पास आंकड़ा नहीं है। वन विभाग जल्द गिद्धों की गणना शुरू करेगा। यह भी पता लगाएगा कि जिले में किन किन प्रजातियों के गिद्धों ने डेरा जमाया है। जिला मुख्यालय नाहन के समीप बालासुंदरी गोसदन के समीप काफी संख्या में गिद्ध पेड़ों में बैठे देखे गए हैं। उधर, विभाग भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि गिद्धों की संख्या में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी हो रही है। यह पर्यावरण के लिए अच्छा संकेत है। विशेषज्ञों की मानें तो गिद्धों की घटती संख्या चर्चा का विषय रही है। कुछ साल पहले इनकी संख्या में गिरावट की वजह डाइक्लोफेनिक दवा मानी गई, जो पशु के मरने के बाद गिद्धों की मौत का कारण बन रही थी। इसका प्रयोग पशुओं में बुखार, सूजन और दर्द की समस्या से निपटने में किया जाता था। पशुओं का मांस नोंचने के बाद गिद्ध भी काल का ग्रास बन रहे थे। लिहाजा, इनकी संख्या लगातार घट रही थी। दवा पर प्रतिबंध के बाद अब फिर गिद्धों का कुनबा बढ़ने लगा है। पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. नीरू शबनम ने बताया कि कुछ सालों पहले तक पशुओं के लिए डाइक्लोफेनिक दवा का प्रयोग जाता था, लेकिन 2006 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गिद्दों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी में यही एक बड़ा कारण हो सकता है। वन विभाग के नाहन वन वृत्त की अरण्यपाल सरिता द्विवेदी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से जिला सिरमौर में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है। आने वाले दिनों में जिला में वन विभाग गिद्दों की कितनी प्रजातियां हैं और इनकी संख्या को लेकर गणना करेगा। भारत में लगभग हर प्रजाति के गिद्ध पाए जाते हैं। इनमें यूरेशियन ग्रीफन, हिमालयन ग्रीफन, व्हाइट बैक्ड और सलेंडर बिल्ड जैसी प्रजातियां प्रमुख हैं। इन प्रजातियों के गिद्धों की अच्छी संख्या वाले राज्यों में हिमाचल प्रदेश भी शुमार था। धीरे-धीरे इनकी संख्या घटने लगी और एक समय में स्थिति चिंताजनक बन गई। अब दोबारा गिद्धों की संख्या बढ़ना पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है। फ़ास्ट न्यूज इंडिया हिमाचल स्टेट इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail