फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश प्रतिनिधि राजस्थान जयलाल नागर 151113047
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को अध्यक्ष डा. सीपी जोशी द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब सुनकर सदन में मौजूद सभी विधायक हैरान रह गए। प्रश्नकाल के दौरान पहला ही सवाल प्रदेश में ऊंटों की स्थिति को लेकर किया गया था। पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया सवाल का उत्तर दे रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष ने मंत्री से पूछा कि ऊंट को राज्य पशु का दर्जा मिलने के क्या फायदे हुए। इसे राज्य पशु का दर्जा क्यों दिया गया। इस पर मंत्री कटारिया ने जवाब देते हुए कहा कि ऊंट को राज्य पशु का दर्जा क्यों दिया गया और इसके क्या फायदे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।