EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पालिका अध्यक्ष एवं ईओ के खिलाफ कार्यवाही को लेकर व्यापारियों ने थाने का किया घेराव!
Link
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    11 Jun 2021 21:56 PM



खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है! पालिकाध्यक्ष एवं ईओं के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व थाने में तहरीर देने के बाद मामला दर्ज न किये जाने को लेकर व्यापारियों को गुस्सा फूट गया और सैकड़ों की संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से मामला दर्ज करने को कहा। थानाध्यक्ष द्वारा मामला दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से जब वार्ता करने की बात कही तो इसको लेकर व्यापारी नेताओं की थानाध्यक्ष से काफी तीखी नोकझोक हुई। बाद में कुछ समय मांगने पर व्यापारी थाने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गये। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोष को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सीओ एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने व्यापारियों की भीड़ को थाने से खदेड़ा और प्रतिनिधि के रुप में पांच लोगो वार्ता करने के लिए बुलाया गया। वार्ता के दौरान एएसपी द्वारा कार्यवाही के लिए चार दिन का समय मांगा गया और जांच के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कही गयी। जिस पर व्यापारी शांत हुए। व्यापारी नेताओं द्वारा जब थानाध्यक्ष सतीश कापड़ी से कहा गया कि एक सप्ताह के बाद भी उक्त के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। घटना के करीब एक घंटे पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा सहित जनपद के विभिन्न थानों दिनेशपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार,बाजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, एसएसआई जसविन्दर सिंह, केलाखेड़ा एसओ भूवन जोशी सहित काफी संख्या में पुलिस बल थाने पहुंचा देखें गदरपुर से शाहनूर अली की रिपोर्ट 045804


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना