EPaper SignIn

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश
  • 151123061 - HARISH KUMAR 0



🕉️🌷🚩⚜🕉⚜🚩🌷🕉️ *🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏* *🙏शुभप्रभातम् जी🙏* *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..* *📝आज दिनांक 👉* *📜 11 जून 2021* *शुक्रवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1943 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078 *🇮🇳मास-* ज्येष्ठ *🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष *🗒तिथि-* प्रतिपदा-18:32 तक *🗒पश्चात्-* द्वितीया *🌠नक्षत्र-* मृगशिरा-14:30 तक *🌠पश्चात्-* आर्द्रा *💫करण-* किन्स्तुघ्ना-05:30 तक *💫पश्चात्-* बव. *✨योग-* शूल-08:36 तक *✨पश्चात्-* गण्ड *🌅सूर्योदय-* 05:22 *🌄सूर्यास्त-* 19:18 *🌙चन्द्रोदय-* 05:47 *🌛चन्द्रराशि-* मिथुन-दिनरात *🌞सूर्यायण -* उत्तरायण *🌞गोल-* उत्तरगोल *💡अभिजित-* 11:52 से 12:48 *🤖राहुकाल-* 10;36 से 12:20 *🎑ऋतु-* ग्रीष्म *⏳दिशाशूल-* पश्चिम *✍विशेष👉* *_🔅आज शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 18:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष आरम्भ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , गंगा स्तौत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन , उत्तर शृङ्गोन्नति , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस व International Lynx Day._* *_🔅कल शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 20:19 तक पश्चात् तृतीया शुरु , त्रिपुष्कर योग 16:57 से 20:18 तक , वेदारम्भ में अनध्याय , हिजरी जिल्काद 11वाँ माह शुरु ( मुस्लिम ) , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस , विश्व बाल श्रम निषेध दिवस व National Cougar Day._* *🎯आज की वाणी👉* 🌹 *यः कृशार्थः कृशगवः* *कृशभृत्यः कृशातिथिः।* *स वै राजन् कृशो नाम* *न शरीरकृशः कृशः ।।* ★महाभारतम् शान्तिपर्व ९-२४ *अर्थात्👉* _राजन्! जिसके पास धन की कमी है, गौएँ और सेवक भी कम हैं तथा जिसके यहाँ अतिथियों का आना-जाना भी बहुत कम हो गया है, वास्तव में वही कृश (दुर्बल) कहलाने योग्य है। जो केवल शरीर से कृश है, उसे कृश नहीं कहा जा सकता।_ 🌹 *11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1184 – ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया। 1770 – कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776 – अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1788 - रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा। 1825 - न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई। 1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1921 – ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया। 1935 – पहली बार एडविन आर्मस्ट्रांग ने एफएम का प्रसारण किया। 1940 – यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया। 1942 – अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1943 – ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया। 1944 – अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया। 1947 – अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई। 1955 – पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1955 – फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी। 1964 – जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 1987 – 160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी। 1987 – पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया। 1999 – क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई। 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित। 2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया। 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली। 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। 2008 - भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं। 2012 – अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत। 2019 - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया। 2019 - मध्य प्रदेश का बांचा गाँव भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना। 2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला। 2019 - संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई। 2020 - कोरोना : ऑपरेशन समुद्र सेतु - भारतीय नौसैना का युद्धपोत आईएनएस शार्दुल ईरान के बंदरगाह अब्बास से 233 भारतीयों को लेकर गुजरात पोरबंदर बंदरगाह पर लौटा। *11 जून को जन्मे व्यक्ति👉* 1897 -राम प्रसाद बिस्मिल - महान स्वतन्त्रता सेनानी और कवि। 1909 - के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष। 1927 - लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1948 - लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री। *11 जून को हुए निधन👉* 1924 - वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक। 1983 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य। 1997 - मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे। 2012 - ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री। 2013 - विद्या चरण शुक्ल - एक प्रख्यात भारतीय नेता । *11 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती । 🔅 श्री लालडेंगा जयन्ती। 🔅 श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस । 🔅 श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस। *कृपया ध्यान दें जी👉* *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।* 🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻 देखे हरिस गोयल की रिपोर्ट 151123061

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात