EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौतम जयंती के उपलक्ष्य में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
  • 151127425 - JAYANT PORWAL 0 0
    13 Apr 2021 18:58 PM



राजस्थान के जिला झालावाड़ के थाना झालरापाटन क्षेत्र में महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महासभा के तत्वाधान में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। गौतम मंडल झालरापाटन द्वारा आज कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन श्री जी प्लाजा झालरापाटन में किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारणी प्रवक्ता श्री घनश्याम आचार्य, जिला महासभा के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, युवक संघ राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र मीडिया, गौतम मंडल अध्यक्ष बृजेश गौतम ने महर्षि गौतम के समक्ष दीप प्रज्ववलन कर और पूजा अर्चना करके कैंप का उदघाटन किया। प्रातः 10 बजे से यह कैंप आयोजित हुआ जो 3 बजे तक चला। कुल 164 व्यक्तियो का टीकाकरण शिविर में किया गया। इससे पूर्व समाज के मंदिर कल्यानराय पर गौतम मंडल के तत्वाधान में मुख्य यजमान उमेश तिवारी द्वारा भगवान श्री कल्याण राय का अभिषेक एवं महर्षि गौतम का पूजन एवं हवन शांति की गई। शिविर में जिला चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के झालरापाटन के कर्मचारियों ने सेवाए दी। साथ ही समाज के त्रिलोक गौतम, कोशल गौतम, प्रेम जोशी, अनिल जोशी, ओम शर्मा, देवेन्द्र गौतम, साधना शर्मा, दुर्गा शर्मा, वर्षा शर्मा, मंजू शर्मा, धर्मिष्ठा जोशी, सावित्री शर्मा, ऋतु व्यास, अवनीन्द्र व्यास, रामकुमार शर्मा, रामकुमार शास्त्री, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा एडवोकेट, जनार्दन शर्मा, जगदीश शर्मा, श्याम मनोहर शर्मा, सुरेश पटेल, आदि ने शिविर में सेवाये प्रदान की। झालरापाटन से जयन्त पोरवाल की रिपोर्ट 151127425


Subscriber

188499

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन