EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मैक्स पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत ll
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    05 Mar 2021 23:09 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जनपद कासगंज..... संजय सिंह...... कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाइवे पर शुक्रवार को मैक्स पिकअप वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा, जबकि अनियंत्रित पिकअप भी पुलिया से टकरा गई। घायल बाइक सवार ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे का शिकार ढोलना थाना क्षेत्र के गांव पथरेकी निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार हुआ। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार बाइक से गुजर रहा था। मारुपुर गांव के समीप उसकी बाइक में मैक्स पिकअप वाहन के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। मैक्स वाहन भी पुलिया से टकरा गया। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में श्रद्धालु सवार होकर सोरों की ओर जाते थे, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पहुंचे परिजनों में युवक को मृत देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


Subscriber

188662

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना