मोगा में मनाई गई बेटियों की लोहड़ी
- 151114024 - DEVINDER KUMAR
0
पंजाब के मोगा जिले में बेटियों की लोहड़ी मनाई गई | लोहड़ी का यह कार्यक्रम मोगा के सिविल अस्पताल में मनाया गया | इस अवसर पर मोगा के विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने शहर वासियों एवं देशवासियों को लोहड़ी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी | इसके अलावा विधायक हरजोत कमल ने बताया की इस वर्ष बेटियों की लोहड़ी प्रदेश स्तर पर मनाई जा रही है | पंजाब में जो लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले काफी कम थी वह भी अब बराबर हो रही है | उन्होंने कहा कि जो पिछला साल 2020 बीता है उसमें करोना और किसानों के खिलाफ नए कृषि बिल जैसी घटनाएं हुई हैं उन सब के दुख इसी लोहड़ी की आग में जल जाए और हम सबके लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहे | देखे सिटी साउथ मोगा से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट |