EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संभागीय अधिकारी ने किया निरीक्षण।
Link
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 0 0
    29 Oct 2020 15:17 PM



खैरथल,अलवर।नये भवन में विद्यालय स्थानांतरित नहीं होने पर।संस्कृत शिक्षा के संभागीय अधिकारी ने किया निरीक्षण। कस्बे में लक्ष्मीनारायण मंदिर के भवन में संचालित राजकीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संस्कृत विद्यालय के नये भवन में स्थानांतरित नहीं किए जाने के विवाद को लेकर बुधवार को जयपुर से संस्कृत शिक्षा संभागीय अधिकारी मुरारी लाल राव ने पहुंच कर निरीक्षण किया। विद्यालय स्थान परिवर्तन को लेकर छिड़ी बहस के चलते एक पक्ष लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संचालित कक्षा 6 से 12 तक को एक डेढ़ किमी दूर नवनिर्मित भवन में संचालित करने के पक्ष में हैं तो दूसरा पक्ष इसे यथावत रखते हुए नवनिर्मित भवन में पहले से चल रहे कक्षा 01 से 06 तक के प्राथमिक विद्यालय को ही क्रमोन्नत करना बच्चों के भविष्य के हित में मानता है। इस संबध में भामाशाह ओमप्रकाश गुप्ता (बघेरी वाले) ,सेवक लालवानी ने संभागीय अधिकारी मुरारी लाल राव से भेंट कर बताया कि 2017 में प्रदेश के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने भूडावाली में नगरपालिका द्वारा प्रदत चार बीघा जमीन पर कस्बे के भामाशाहों की भारी आर्थिक सहायता से बनवाया था। उन्होंने कहा कि विद्यालय का स्थानान्तरण नहीं किया जाना वादाखिलाफी है। संभागीय अधिकारी मुरारी लाल राव ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने एवं मौका निरीक्षण करते हुए हुए जो रिपोर्ट तैयार की है वह उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे। ताकि बच्चों के हित में निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि खैरथल में संस्कृत शिक्षा के प्रति अच्छा रुझान है और दोनों विद्यालयों में 137 व 120 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय विवाद पर निरीक्षण करते संभागीय अधिकारी। सदर अलवर से संदीप यादव की रिपोर्ट


Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना