EPaper SignIn

उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिसिन वार्ड
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 0



उ0प्र0 आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मेडिसिन वार्ड में बेड नं0 13 एवं 34 पर दो अज्ञात मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों की उम्र लगभग 25 एवं 35 वर्ष है। जिसमें से एक अज्ञात मरीज अपना पता इटावा तथा दूसरा मरीज अपना पता औरैया बता रहा है। इसके अलावा ये दोनों मरीज अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। यह जानकारी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ये दोनों मरीज डा पंकज कुमार की देखरेख में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की स्थित में कोई विशेष सुधार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इन अज्ञात मरीजों के बारे में या इसके सगे-सम्बन्धियों के बारे में किसी के पास कोई जानकारी उपलब्ध हो या कोई व्यक्ति जानकारी लेना चाहे तो विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, मेडिसिन विभाग या नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स से सम्पर्क कर सकता है

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात