EPaper SignIn

रविवार को ही रहेगी सप्ताहिक बंदी
  • 151124083 - DILEEP KUMAR JAISWAL 0



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया रिपोर्टिंग इंचार्ज संपूर्णानगर दिलीप कुमार रविवार को ही रहेगी साप्ताहिक बंदी, सहायक श्रमायुक्त ने दी जानकारी लखीमपुर खीरी 10 सितंबर 2020। सहायक श्रमायुक्त डॉ महेश कुमार पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 से आच्छादित जनपद लखीमपुर- खीरी स्थित विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानो के लिए जिला मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी के आदेश संख्या : 1286/ ए०एल०सी०खीरी/प्रवर्तन/2020 दिनांक : 04 मई 2020 द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन रविवार पूर्व में घोषित किया गया है। जनपद लखीमपुर खीरी के नगर पालिका लखीमपुर/ नगर पंचायत खीरी टाउन/नगर पंचायत ओयल/ नगर पालिका गोला गोकरण नाथ/नगर पंचायत मैलानी/नगर पालिका पलिया कला/ नगर पालिका मोहम्मदी/ नगर पंचायत बरबर/ नगर पंचायत धौरहरा/नगर पंचायत सिंगाही भिंडोरा/ नोटिफाइड एरिया तिकुनिया व मैगलगंज उपरोक्त अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित है। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर खीरी के अग्रिम आदेशों तक पूर्व आदेश संख्या : 1286/ ए०एल०सी०खीरी/प्रवर्तन/2020 दिनांक : 04 मई 2020 द्वारा घोषित दिन रविवार की साप्ताहिक बंदी यथावत जारी रहेगी।

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात