EPaper SignIn

हिमाचल: भाजपा पंचायती जिला कार्यकारिणी की घोषणा
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर - भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्यारे लाल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी एवं पांचों मंडलों के संयोजकों की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं कमलेश कुमारी और एच.आर.टी.सी. के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत कर दी है। मंडल संयोजकों में भोरंज मंडल से प्यार चंद चौहान, सुजानपुर मंडल से राजेश कुमार, हमीरपुर मंडल से सुशील कुमार, बड़सर मंडल से राजेश कुमार व नादौन मंडल से बिहारी लाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। पांचों मंडलों के संयोजक अपने मंडलों में तीन सह संयोजक बनाकर कार्य आरंभ करेंगे। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में अमर सिंह प्रधान, गजेंद्र राम शर्मा कार्यालय संचालक, रीना सिपहिया पूर्व प्रधान, वीरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य, कमलेश परमार पूर्व बी.डी.सी. सुरजीत कटोच प्रधान, रविंद्र पटियाल, अभिषेक जोशी, सुरेंद्र बी.डी.सी., शकुंतला ठाकुर प्रधान, कर्मी धीमान प्रधान ग्राम पंचायत कंज्याण होंगे। इसके अतिरिक्त पृथ्वीराज शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। जिला परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व पंचायत समिति में चेयरमैन भाजपा समर्थित सदस्य कार्यकारिणी में प्रतिष्ठित सदस्य होंगे। सभी नियुक्त किए गए पदाधिकारी आगामी पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। ID 151049876 Bureo Hamirpur (H.P.) Date- 01/09/2020

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात