EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

हिमाचल: भारी वर्षा, गर्मी से राहत, फसलों को नुकसान
  • 151122643 - SUNNY KUMAR 0

हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को जमकर मेघ बरसे। पिछले 2 दिनों से मौसम साफ रहने के कारण गर्मी बढ़ रही थी। आज हुई बारिश से आमजन को गर्मी से जहां निजात मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में किसानों को फसलों का नुकसान भी उठाना पड़ा है। विशेषकर किसानों की मक्की की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। अब जबकि बरसात अपने अंतिम चरण में है तो अधिक वर्षा होने से नुकसान होने की आशंकाएं लोगों को सता रही हैं। अधिकांश क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं। जल स्तर बढ़ने के कारण के क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नदी नालों से लगते क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी बीच कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने के कुछ समाचार मिले हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति में भी बाधाएं आई। कुछ क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हो जाने के कारण यातायात भी बाधित हुआ। हालांकि कहीं से भी किसी बड़े नुकसान का समाचार नहीं है। संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। गौर रहे कि करोना महामारी के चलते शैक्षणिक संस्थान बंद हैं, जिसके चलते अभिभावक बरसात के इस माह में राहत की सांस ले रहे हैं। ID 151122643 फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया एरिया इंचार्च सन्नी 26/08/2020

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail