EPaper SignIn

पिछड़ा वर्ग महासंघ ने मनाया बी पी मंडल की जयंती
  • 151109661 - SHIVANG PANDEY 0



छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर से छग पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जाति,जनजाति व अल्पसंख्यक महासंघ के तत्वाधान में पिछडेवर्ग के जननायक व पिछड़ा वर्ग आरक्षण आयोग के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बिहार का जयंती कार्यक्रम नेहरू नगर बिलासपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष क्रांति साहू ने बताया कि सबसे पहले पिछड़ा वर्ग के महानायकबी पी मंडल के तैल चित्र में माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किये। तत्पश्चात संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर बद्री जायसवाल ने बीपी मंडल को पिछड़ो के मसीहा बताते हुए उनके योगदान की याद किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश साहू विशिष्ट अतिथि डाँ. बी डी जांगड़े बृजेश साहू,देवी चंद्राकर, ऋषि कश्यप,सेवानिर्वित कमिश्नर श्री रात्रे,महासंघ प्रमुख सुरेश दिवाकर,डाँ संतोष साहू,महासंघ प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम टण्डन ,प्रह्लाद कश्यप, पार्षद श्याम पटेल ने सम्बोधित किया।सभी ने अपने सम्बोधन में अन्य पिछडेवर्ग को आबादी के आधार पर आरक्षण देने की बात पर जोर दिया तथा छग राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए लागू 27% आरक्षण के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष दबाव बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आरक्षित वर्गों के संवैधानिक अधिकार पर लगातार हमले की निंदा प्रस्ताव के माध्यम से भर्सना किया तथा पूंजीवादी व्यवस्था व निजीकरण के रास्ते आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने वाले सत्ताधीशों को आड़े हाथों लिया।आज के इस कार्यक्रम में बिलासपुर शहर के जाने माने बुद्धिजीवी वर्ग के सामाजिक प्रबुद्धजन उपस्थित थे जिनमें सर्वश्री डाँ बद्री जायसवाल, क्रांति साहू प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महासंघ बृजेश साहू प्रांतीय संयोजक ,डॉ. बी डी जांगड़े,देवी चंद्राकर, महासंघ प्रमुख सुरेश दिवाकर,सुश्री श्यामता साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ महासंघ जिलाध्यक्ष मोहम्मद आदिल,मनीराम साहू,महासंघ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम टण्डन,डाँ. संतोष साहू, ऋषि कश्यप, पार्षद श्याम पटेल,शिव सारथी,प्रह्लाद कश्यप, केदारनाथ साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव शिव सारथी ने किया। देखे छत्तीसगढ़ से शिवांग पांडे की रिपोर्ट : 109661

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात