लगातार म्यूटेट होने के चलते कमजोर हो रहा है कोरोना
- 151113598 - VIKRAM RAMESH SINGH
0
हाल ही में कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह उतना घातक नहीं रह गया है। उनके मुताबिक, दुनिया भर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है। उनका कहना है कि महामारी की शुरुआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है। वैज्ञानिकों ने पाया कि इटली के मरीजों में ऐसे साक्ष्य मिल रहे हैं, जो बताते हैं कि वायरस अब पहले जितना जानलेवा नहीं रह गया है।
‘म्यूटेट होने के चलते हुआ कमजोर’
आपको बता दें कि कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है यानी खुद को बदल रहा है। वायरस इंसान के सेल में जाकर खुद के जीनोम की कॉपी बनाता है। RNA वायरस में अकसर ऐसा होता है कि वह अपने पूरे जीनोम को हूबहू कॉपी नहीं कर पाता और कोई न कोई अंश छूट जाता है। इसी को वायरस का म्यूटेशन कहते हैं। म्यूटेशन से वायरस खुद को और तेज बनाता है मगर ज्यादा म्यूटेशन के बाद वह कमजोर हो सकता है और संक्रमण फैलाने लायक नहीं रहता।
विक्रम सिंह
उल्हासनगर एरिया रिपोर्ट