अमृता फडणवीस बोलीं- मुंबई ने खो दी मानवता, अब सेफ
- 151040748 - BHAGWATI DILIP SHUKLA
0
भगवती शुक्ला, प्रदेश ब्यूरो चीफ महाराष्ट्र, (मुंबई) : किया, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर रहस्य को सुलझाने के बजाए ऐसे आचरण से जांच के बारे में बड़ा जन आक्रोश फैलेगा और लोगों के बीच अविश्वास पैदा होगा।’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा ड्यूटी पर आए अधिकारियों की आवाजाही इस चुनौती भरे दौर में उन्हें आइसोलेशन में डालकर रोकी नहीं जा सकती है। उन्होंने सवाल किया, ‘केरल की मेडिकल टीम मुंबई आई। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम विकास दुबे मामले की जांच करने आई। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में पहले से चार दिनों से काम कर रही है लेकिन उनमें से किसी को आइसोलेशन में नहीं भेजा गया, तब बस एसपी रैंक के अधिकारी के साथ अलग बर्ताव क्यों किया गया?’
मुंबई पोलिस के बर्ताव पर अमृता फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में व्यवहार किया जा रहा है, मुझे लगता है कि मुंबई ने मानवता खो दी है और वह भोले भाले, स्वाभिमानी नागरिकों के लिए जीने के लिए सुरक्षित नहीं है।’ शिवसेना की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए ट्विटर पर कहा, ‘मुंबई पुलिस की सुरक्षा में कार के साथ चारों ओर घूमिए..।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मुंबई पुलिस पर आरोप लगाने वाले, उसे बदनाम करने वाले इन प्रदेश बीजेपी नेताओं और उनके परिवारों को चुनौती देती हूं कि अपनी पुलिस सुरक्षा को छोड़ दें और निजी एजेंसियों की सुरक्षा ले लें, जो उन्हें शहर में सुरक्षित महसूस करा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री, गृहमंत्री भी थे, की पत्नी के लिए इस तरह से बोलना शर्मनाक है।’
अमृता फडणवीस पर साधा निशाना
एनसीपी प्रवक्ता अदिति नलवड़े ने एक समारोह की पुरानी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, जिसमें अमृता फडणवीस एक जहाज पर किनारे पर बैठी दिख रही हैं, और लिखा, ‘उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब वह एक क्रूज जहाज पर किनारे पर खतरनाक तरीके से बैठी थीं, तो वह मुंबई पुलिस का जवान था जो उनकी सुरक्षा कर रहा था।’ उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि अमृता फडणवीस की रुचि केवल उस निजी बैंक में पुलिस का वेतन खाता खोलने में थी, जहां वह काम करती थीं।151040748